Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurमदनपुर थाने का निरीक्षण कर एसपी देखी व्यवस्थाएं

मदनपुर थाने का निरीक्षण कर एसपी देखी व्यवस्थाएं

आगामी त्यौहारों के सम्बन्ध में दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
 
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने थाना मदनपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर कार्यालय, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्पडेस्क, विभिन्न रजिस्टरों, सीसीटीवी कैमरे, बैरक को देखकर सम्पूर्ण थाना परिसर में साफ-सफाई एवं पर्याप्त रोशनी रखने हेतु निर्देशित किया। थाना कार्यालय/महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टरों को चेक कर व्यवस्थित रख-रखाव हेतु निर्देश दिये गये। मुकदमों से संबंधित मालों का विधिक निस्तारण एवं सही रख- रखाव, शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई रखने हेतु थानाध्यक्ष मदनपुर को निर्देशित किया। थाने में लम्बित विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर विधिक निस्तारण करने व थाना क्षेत्र के वांछित अभियुक्तों, वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब, मादक पदार्थों, पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा थाने पर आने वाले शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। थानाध्यक्ष मदनपुर को निर्देंशित किया गया कि प्रतिदिन थाने पर आने वाले फरियादियों की शतप्रतिशत जन सुनवाई कर उनकी समस्याओं का विधिक निस्तारण करें और थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाये, महिला सम्बन्धी अपराधों पर रोकथाम और जमीनी संबंधी प्रकरणों में राजस्व विभाग के सहयोग से गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने हेतु निर्देंशित किया गया। एसपी ने थानाध्यक्ष को निर्देंशित किया गया कि यातायात नियमों का विशेष रूप से पालन कराना सुनिश्चित करें एवं चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग कर आवश्यक कार्यवाही करें। आगामी त्यौहारों नववर्ष, मकर संक्राति आदि को दृष्टिगत रखते हुये निर्देश दिये। एसपी ने उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों से समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी एवं सर्दी से बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular