पूर्व पीएम के निधन पर कांग्रेसियों ने शोक सभा कर रखा 2 मिनट का मौन

0
78
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर कांग्रेसियों ने गहरा दुख प्रकट किया है। शनिवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अध्यक्षता एवं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की उपस्थिति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष समेत दर्जनों वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा 2 मिनट का मौन रख कर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।  बता दे की पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह 92 वर्ष की आयु में बृहस्पतिवार की रात 9:51 मिनट पर दुनिया को अलविदा कह गए, जिसकी खबर सुनकर कांग्रेसियों में दुख की लहर दौड़ गयी। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि एक महान नेता, विद्वान और दूरदर्शी को हमारी व कांग्रेस पार्टी की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि, उनकी सादगी उनके विचार और समृद्ध भारत में उनके योगदान हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगें। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है, उनकी विद्वता व सादगी और योग्यता जैसे गुणों को शब्दों में पिरोना असंभव है, स्वर्गीय मनमोहन सिंह जी ने दशकों तक हमारी अर्थव्यवस्था, देश की प्रगति और विकास की अध्यक्षता की थी, उनकी बुद्धिमता, सहनशीलता, दूरदर्शिता, विनम्रता और समर्पण को देश सदैव याद रखेगा। वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता हरीश त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्र के लिए  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।  भारत के आर्थिक सुधारों के जनक कहे जाने वाले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अचानक इस दुनिया से जाना देश के लिए बहुत ही दुखद है। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी और लंभुआ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह के आज के समृद्ध भारत मैं दिये गए योगदन को कभी बुलाया नहीं जा सकता जब पूरा विश्व आर्थिक मंदी के दूर से गुजर रहा था तब भारत की अर्थव्यवस्था पर इसका कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि देश की कमान डॉक्टर मनमोहन सिंह के हाथ में थी  ऐसी महान शख्सियत का शत-शत नमन है। सभा का संचालन जनार्दन शुक्ल एडवोकेट ने किया। शोक सभा में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एस.सी मिश्र, होशिला प्रसाद भीम,लाल पद्माकर सिंह, शरदार परमजीत सिंह, सुब्रत सिंह सनी, पवन मिश्र  कटांवा, रणजीत सिंह सलूजा, सिराज सिद्दीकी, ओमप्रकाश त्रिपाठी, महबूब माली, कमर खान एडवोकेट, विनोद राना, पवन मिश्र नन्हें, अपरबल सिंह विजय पाल  मोहसिन सलीम विभु पांडे नंद लाल मौर्य शीतला साहू आदि लोग श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में शामिल रहे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here