Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeनिशुल्क विधिक साक्षरता जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

निशुल्क विधिक साक्षरता जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

संभल अवधनामा उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संभल के निर्देशन में आज दिनांक 23.12.2024 को ब्लाक सभागार बनियाखेड़ा ब्लॉक में विधान से समाधान कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के हितार्थ कानूनी विषय पर निशुल्क विधिक साक्षरता/जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान श्री मनोज कुमार यादव, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनों के तहत प्रदान किये गये बुनियादी कानूनी अधिकारों और उपायों के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओं को विभिन्न अपराधों के मामलों में निवारण हेतु स्थानीय सक्षम अधिकारियों से संपर्क करने हेतु जागरूक किया गया एवं महिलाओं को उनकी शिकायतों के निवारण के लिए उपलब्ध विभिन्न चैनलों यानी एन.सी.डब्लू., नाल्सा, पुलिस, कार्यपालका एवं अन्य गैर सरकारी संगठनों से सम्पर्क करने एवं उनका उपयोग करने की प्रक्रिया के विषय में समझाया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी, संभल श्री चन्द्रभूषण सिंह, खंड विकास अधिकारी श्री कमलकांत, संरक्षण अधिकारी, श्री एकांशु वशिष्ठ, समाज सेवी, श्रीमती संगीता भार्गव, बाल विकास परियोजन अधिकारी, विनोद बाला, स्वास्थ्य विभाग से श्रीमती नगमा, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, श्री संजीव कुमार, डीप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल, श्री चन्द्रपाल सिंह, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री संदीप एवं महिला कार्यकर्ती, निधी गौतम, भारती राजपूत, शीला, निशा आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री मनोज कुमार यादव द्वारा दी गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular