Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeअधिवक्ता न्याय व समाज की धुरी है, वीरेन्द्र चौधरी

अधिवक्ता न्याय व समाज की धुरी है, वीरेन्द्र चौधरी

सिविल बार एसोसिएशन फरेन्दा के शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि अधिवक्ता का कार्य क्षेत्र केवल न्यायालय परिसर तक ही सीमित नहीं रहता,देखा जाय तो इसके बाहर समाज और जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी कहीं ज्यादा है। न्यायालय में उनका संबंध  वादी और प्रतिवादी का है जबकि समाज में उनकी भूमिका पथ प्रदर्शक की होती है। वे ही न्याय के असल प्रहरी हैं। उनकी विद्वता व सजगता से समाज को सही मार्गदर्शन मिलता है। वे सर्वमान्य आदर्श होते हैं। अधिवक्ता बंधु ही समाज के बराबरी की लड़ाई लड़ते हैं। उन्होंने कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के लिए नया टीन शेड लगवाने की घोषणा के साथ नये न्यायालय भवन के लिए दस एकड़ भूमि के लिए शासन से धन अवमुक्त कराने का प्रयास करने का भरोसा दिया।
इसके पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविन्द्रनाथ उपाध्याय महामंत्री अनिल पासवान उपाध्यक्ष हरिओम श्रीवास्तव कनिष्ट उपाध्यक्ष सनत त्रिपाठी कोषाध्यक्ष सतीश सिंह संयुक्त सचिव प्रकाशन बब्लू यादव, सयुंक्त सचिव प्रशासन दिनेश प्रजापति सयुंक्त सचिव पुस्तकालय राम मनोहर मिश्र के आलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी मे उमाकांत यादव,गोरख लाल चौरसिया,सुभाष चौधरी,जितेंद्र कुमार चौधरी,संतोष पाण्डेय, कनिष्ट कार्यकारिणी मे राकेश कुमार,अखिलेश चौधरी,अनूप कुमार गुप्ता,जितेंद्र मणि प्रजापति,राकेश कुमार गुप्ता व सुजीत श्रीवास्तव को चुनाव अधिकारी विनोद चन्द्र मणि त्रिपाठी ने शपथ दिलाई।
कार्यक्रम को नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविन्द्र नाथ उपाध्याय, महामंत्री अनिल पासवान ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुये लहै की न्याय को निष्पक्षता व अधिवक्ता हित के लिये हमेधा तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिओम श्रीवास्तव,निवर्तमान अध्यक्ष परशुराम यादव व मन्त्री नोज मिश्र,विनोद चन्द्र मणि त्रिपाठी,ओम प्रकाश पाण्डेय,ज्वला मणि त्रिपाठी, सुधेश मोहन श्रीवास्तव,निशार अहमद,डी एन चतुर्वेदी,सतेंद्र सिंह मो हई खा ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से इन्द्र किशोर चौधरी,राम सहाय गुप्ता,शैलेन्द्र श्रीवास्तव,जे पी त्रिपाठी,स्कन्द श्रीवास्तव, हिदायतुल्लाह खा शम्भू यादव,जनार्दन सिंह,सुधाकर पाण्डेय,देवता पाण्डेय व अब्दुल मजीद सहित काफ़ी अधिवक्ता मौजूद रहे संचालन सतेन्द्र सिंह ने किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular