HomeUttar PradeshLalitpurभगवान महावीर का दर्शन आज भी प्रासंगिक

भगवान महावीर का दर्शन आज भी प्रासंगिक

ललितपुर। भारतीय जैन मिलन अरिहंत शाखा के तत्वावधान मे शान्तिसागर जूनियर हाईस्कूल में भगवान महावीर स्वामी की 2550 वी जयंती पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें भगवान महावीर स्वामी के जीवन दर्शन पर आलेख प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता में विजेता गौरी नामदेव प्रथम, रूचि राजा द्वितीय एवं देव सैनी तृतीय स्थान पर रहे जिन्हें मिलन की अध्यक्ष मधु खजुरिया ने पुरस्कृत करते हुए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री मीना जैन द्वारा किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य अमृता जैन ने जैन मिलन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता को जरूरी बताते हुए कहा, इसके माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है। इस दौरान छाया सिंघई, अंजना अलया, शोभा जैन, किरण सतभैया, जयंती अलया, शशि कामरा, संध्या टडैय़ा, वीणा जैन, श्वेता जैन, संध्या नायक, रेखा जैन, सरोज दिवाकर, उमा, किरण जैन, अंकिता जैन, प्रमिला जैन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular