HomeMarquee32 बोरी मक्का और 29 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद

32 बोरी मक्का और 29 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद

पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने पकड़ा 
निचलौल ( महराजगंज)। निचलौल थानाक्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर पर शुक्रवार को पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर 32 बोरी मक्का और 29 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद की है। इसके साथ ही टीम ने सात साइकिल भी पकड़ा है। जबकि मक्का और चाइनीज लहसुन की तस्करी करने वाले आरोपी टीम को देखते ही मौके से भाग निकले।
शीतलापुर पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग भारत नेपाल बार्डर के पिलर संख्या 501/6 के पास से गुजरी पगडंडी रास्ते पर नेपाल राष्ट्र से साइकिल की मदद से तस्करी कर मक्का और चाइनीज लहसुन की खेप को भारत लाने वाले है। उसके बाद उन्होंने सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसबी को दी। फिर दोनों की संयुक्त टीम ने बार्डर की चिन्हित पगडंडी को घेराबंदी कर लिया। इसी बीच कुछ लोग साइकिल पर अवैध सामानों की खेप लेकर भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसते दिखाई दिये जिन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन वह लोग साइकिल पर अवैध सामान की खेप लदी छोड़ मौके से भाग निकले। वही टीम की ओर से मौके पर बरामद सामान की जांच पड़ताल की गई तो 32 बोरी मक्का और 29 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद हुई। वही सात साइकिल को भी पकड़ा गया। मामले में बरामद तस्करी की मक्का और चाइनीज लहसुन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular