जामिया पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ़ पुरे देश में प्रदर्शन

0
103

दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में पुलिस कार्रवाई और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर रोष सोमवार को देश के कई शिक्षण संस्थानों तक पहुंच गया। नेता और नागरिक समाज के लोग छात्रों का साथ देते नजर आए।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट पर छपी खबर के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में कल हुई हिंसा के बाद आज सुबह पुलिस कार्रवाई को लेकर गुस्सा और सीएए के विरोध में प्रदर्शन दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और तेलंगाना, उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंच गया।
जामिया पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ़ पुरे देश में प्रदर्शन!

जामिया विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में आंसू गैस के इस्तेमाल और विश्वविद्यालय अधिकारियों की अनुमति के बिना परिसर में पुलिस के प्रवेश की जांच की मांग करते हुए हजारों छात्र सड़कों पर आ गए। इसके साथ ही कई नेता भी मैदान में उतर गए।

विवादित संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे जामिया मिल्लिया इस्लामिया और देश के अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में पार्टी के नेता यहां इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गए।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here