Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurजल जीवन मिशन के अंतर्गत 15 ग्राम समूह पेयजल योजनाओं का सफल...

जल जीवन मिशन के अंतर्गत 15 ग्राम समूह पेयजल योजनाओं का सफल संचालन

जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन को मिला सम्मान
ग्राम समूह पेयजल योजनाओं से जनपद के 433 गांवों को मिल रहा है शुद्ध पेयजल

ललितपुर। लखनऊ में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, संस्था, फर्मों को सम्मानित करने हेतु जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव, सूचना आयुक्त पी.एन. द्विवेदी, जल निगम ग्रामीण के प्रबंध निदेशक राजशेखर एवं अधिशासी निदेशक राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन बृजराज यादव की उपस्थिति में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद में निर्माणाधीन 15 नग पेयजल योजनाओं के कार्यों समय से पूर्ण करने में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन (जिसके अध्यक्ष जिलाधिकारी है।) के सराहनीय कार्य हेतु डी.डब्लू.एस.एम. को सम्मानित किया गया। जनपद में 15 नग योजनाओं में सम्मिलित 549 ग्रामों में से 433 ग्रामों में नियमित पेयजल आपूर्ति की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular