Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeMarqueeसंविधान दिवस पर जिले में हुए विविध कार्यक्रम

संविधान दिवस पर जिले में हुए विविध कार्यक्रम

अमेठी।जनपद में मंगलवार को संविधान दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें जिलाधिकारी निशा अनंत अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार मिश्रा उप जिलाधिकारी गौरीगंज विजय सिंह अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मोहम्मद असलम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के लोकभवन में आयोजित  मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। लाइव प्रसारण के उपरांत सभागार में मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने संविधान की उद्देशिका का पाठन कराया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद वासियों को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।संविधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त कार्यालयों तहसीलों ब्लॉकों ग्राम पंचायतों शिक्षण संस्थानों में भी संविधान की उद्देशिका का पाठन कराने के साथ ही अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संविधान दिवस पर नगर स्थित चाणक्यपुरी मोहल्ले मे साधना फाउंडेशन की ओर से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी मे फाउंडेशन की सचिव साधना त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला कहा कि आज ही के दिन सन 1949 में संविधान सभा ने हमारे संविधान को अंगीकृत किया था। जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है इसमें सभी चीजों का बाकायदा ध्यान दिया गया है। आवश्यकता के अनुरूप इसका संशोधन भी किया जा सकता है यह इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।हम सभी देशवासियों को अपने संविधान पर गर्व करना चाहिए और इसका अनुपालन अक्षरश: करना चाहिए। उन्होंने संविधान की उद्देशिका का उपस्थित लोगों के बीच पाठन कराया। विचार गोष्ठी को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय  बेनीपुर में बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ मोहम्मद कासिफ नोडल अधिकारी डॉ शिवेंद्र त्रिपाठी डॉ दीपेन्द्र नाथ मालिक ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर संविधान दिवस कार्यक्रम को संपन्न किया गया।सीएमएस डॉ मोहम्मद कासिफ के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी डॉ शिवेंद्र त्रिपाठी ने अस्पताल के कर्मचारियों को संविधान का पालन करने के लिए संविधान की शपथ दिलाई। कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के बाद शिक्षक शिक्षिकाओं ने संकुल शिक्षक देवाशु सिंह और बच्चों के साथ संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। शपथ ग्रहण के बाद इं प्र अ संजीव कुमार ने बच्चों को भारतीय संविधान के बारे में जानकारी दी। भारतीय संविधान को संविधान सभा ने 26नवम्बर 1949को अंगीकृत,अधिनियमित और आत्मर्पित किया।26जनवरी1950को भारतीय संविधान लागू हुआ और भारत पूर्ण रुपेण धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक राष्ट्र घोषित किया गया।गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ शिक्षक अवनीश वर्मा ने किया। कार्यक्रम के समापन के समय बच्चों को लड्डू भी वितरित किए गये।इस मौके पर विजय प्रताप यादव संध्या गुप्ता गणेश प्रसाद शर्मा लालती देवी शिवकरन गुप्ता कौशलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular