HomeMarqueeनिर्माणाधीन जिला कारागार हेतु गठित तकनीकी प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक संपन्न

निर्माणाधीन जिला कारागार हेतु गठित तकनीकी प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक संपन्न

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माणाधीन जिला कारागार हेतु गठित तकनीकी प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माण प्रगति की समीक्षा के दौरान निर्माण में आ रही अवरोधको की समीक्षा की। अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड लो.नि.वि वाराणसी ने अवगत कराया कि निर्माण कार्यस्थल पर कुछ भागों पर पक्के मकान, कच्चे मकान, भमि मुआवजा, वृक्ष एवं विद्युत पोल अवरोधक बने है, जिसे कार्यस्थल से विस्थापित किए जाने की आवश्यकता है, जिस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग, वन विभाग सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान,ज्वांइट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, उपजिलाधिकारीगण सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular