HomeMarqueeडीएम एवं एसटी ने थाना सहतवार में सुनी जनशिकायतें

डीएम एवं एसटी ने थाना सहतवार में सुनी जनशिकायतें

शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध करने के निर्देश
बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने शनिवार को थाना सहतवार में जनशिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राजस्व से संबंधित शिकायतों पर उप जिलाधिकारी को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर शिकायत निस्तारित कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने थाना स्तर पर लंबित आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध सुनिश्चित कराया जाए।
थाना समाधान दिवस में कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बांसडीह  अभिषेक प्रियदर्शी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular