Saturday, May 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिला कारागार फतेहगढ़ में मानसिक रूप से परेशान बंदियो को चिकित्सा उपलब्ध...

जिला कारागार फतेहगढ़ में मानसिक रूप से परेशान बंदियो को चिकित्सा उपलब्ध कराई गई

र्रुखाबाद जिला मुख्यालय स्थित, जिला कारागार फतेहगढ़ में  वीके सिंह , जिलाधिकारी एवं डॉ. अवनींद्र कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी  आदेश एवं दिशा निर्देशन में जेल में मानसिक रूप से परेशान बंदियों की काउंसिलिंग एवं चिकित्सा उपलब्ध कराई गई । विशेष उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल फर्रुखाबाद में कोई मनोचिकित्सक तैनात नहीं है । इसलिए प्राइवेट मनोचिकित्सक डॉ मंजीत गंगवार को बोर्ड में सम्मिलित किया गया । मानसिक रूप से परेशान और मानसिक रूप से अस्वस्थ पुरुष बंदियों की काउंसलिंग करवाई गई । चिकित्सक की राय अनुसार इलाज उपलब्ध कराया गया ।

सीएमओ द्वारा गठित बोर्ड में डा. आर सी माथुर, डिप्टी सीएमओ , डॉ मंजीत गंगवार, प्राइवेट मनोचिकित्सक ,, जिला मानसिक  दीप्ति यादव, मनोचिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता , जिला मनोचिकित्सा कार्यक्रक सम्मिलित रहे । कारागार की ओर से जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ,जेलर गिरीश चंद्र व डा विजय अनुरागी जेल चिकित्सक, फार्मासिस्ट यादवेंद्र मोहन , अमित गंगवार , रोहिणी महिला जेल वार्डर काउंसलिंग में उपस्थित रहे। बंदियों को तनाव से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया । दीप्ति यादव ने तनाव से दूर रहने के लिए योगक्रिया , योगासन , अनुलोम विलोम , प्राणायाम आदि के बारे में बंदियों को बताया ।भीम सैन मुकुंद जेल अधीक्षक ने बाहर से आए सभी बोर्ड मेंबर्स का विशेष धन्यवाद दिया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular