HomeMarqueeश्री फाउंडेशन परिवार के ब्रह्म भोज में कन्याओं सहित लाखों श्रद्धालुओं ने...

श्री फाउंडेशन परिवार के ब्रह्म भोज में कन्याओं सहित लाखों श्रद्धालुओं ने छका महाप्रसाद

श्री फाउंडेशन परिवार के तत्वाधान में किसान विद्यालय अटौरा में विशाल ब्रह्म भोज का आयोजन कन्याभोज के साथ विधि विधान से संपन्न हुआ। श्री फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी दादा श्री व समाजसेवी सुधा द्विवेदी भाभी श्री के द्वारा मंगल समारोह की शुरुआत 1001 कन्या भोज से  हुई उसके बाद ब्रह्म भोज का कार्यक्रम संपन्न हुआ। वही श्री परिवार के ब्रह्म भोज में कुड़ुओ ने भारी संख्या में प्रसाद ग्रहण कर खुले मन से यजमान को धन-धान्य से संपन्नता का आशीर्वाद प्रदान किया। लगभग 1 लाख की संख्या से अधिक लोगों ने इस ब्रह्म भोजका प्रसाद ग्रहण कर धन्य हो गए।  इस मौके पर प्रमुख रूप से अमेठी सांसद के यल शर्मा, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी सपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज  के नगर पालिका अध्यक्ष सतोहन सोनकर,लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता दीपेंद्र गुप्ता, भाजपा नेता रविंद्र सिंह व्यापार मंडल प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता विवेक शर्मा रजनीस सिंह  निर्मल शुक्ला, पंजाबी सिंह,अतुल सिंह नगर अध्यक्ष राहुल भदोरिया सचिन सिंह शीतल गुप्ता पत्रकार रामबाबू गुप्ता पत्रकार आदि धार्मिक अनुष्ठान के भागीदार बने। कार्यक्रम को सफल बनाने मे श्री फाउंडेशन के कार्यकर्ता  धैर्य शुक्ला अमन बाजपेई सूरज मिश्रा सौरभ सिंह फारूक राणा, नीरज मिश्रा,जितेंद्र सिंह ,राजा शुक्ल,आदि का सराहनीय योगदान रहा । इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में डलमऊ मठ के महंत स्वामी देवानंद गिरि जी महाराज जी ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर यजमान को आशीर्वाद प्रदान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular