Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeगहपुर में 8 वर्षीय बेटे की तकिए से दबाकर हत्या

गहपुर में 8 वर्षीय बेटे की तकिए से दबाकर हत्या

गहपुर थाना क्षेत्र के सोलेंगी में एक व्यक्ति ने अपने आठ साल के बेटे की तकिये से दबाकर हत्या कर दी। आरोपित की पहचान सोलेंगी के अपोलो कंपनी के टायर के डीलर मृगांक सैकिया और मृतक बेटे की पहचान आयुष्मान (8) के रूप में की गई है।

पुलिस ने आज बताया कि, हत्या के वक्त मृतक आयुष्मान और उसका हत्यारा पिता ही घर पर ही थे। आयुष्मान की मां और दादा-दादी उस वक्त घर पर नहीं थे। हत्या करने के बाद मृगांक अपने बेटे को बिस्तर पर छोड़कर बरामदे में बैठा था। इसी बीच मृगांक के बहन-बहनोई आयुष्मान की खबर लेने आये। कुछ दिनों पहले आयुष्मान के एक कान की सर्जरी हुई थी।

मृगांक ने खबर लेने आए अपने बहन-बहनोई को यह कहते हुए रोका कि आयुष्मान सो रहा है। उसी समय मृगांक की पत्नी घर पहुंची। पत्नी को देखते ही मृगांक घर से भाग निकला। मृगांक की पत्नी बेडरूम में प्रवेश करते ही और अपने बेटे के शव को बिस्तर पर पड़ा पाया।

आयुष्मान को शहीद कनकलता बरुवा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर गहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। आयुष्मान सैकिया स्थानीय आइडल एकेडमी का प्रथम श्रेणी का छात्र था।

स्थानीय लोगों ने गहपुर पुलिस से हत्यारे पिता मृगांका को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की है। बेटे की हत्या के पीछे का रहस्य क्या था, यह मृगांक की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular