HomeMarqueeबंजार में 351 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

बंजार में 351 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

बंजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

मामला उस समय सामने आया जब पुलिस ने तरगाली में नाकाबंदी के दौरान एक युवक को शक के आधार पर रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 351 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन ने बताया कि आरोपी सारंग पोरल (23), पुत्र आलम पोरल, निवासी भौरु थाच, डाकघर देहूरी, तहसील सैंज, जिला कुल्लू के खिलाफ बंजार थाने में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular