Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeNationalमहिला दुकानदार से छेड़खानी और हाथापाई, एफआईआर

महिला दुकानदार से छेड़खानी और हाथापाई, एफआईआर

राजधानी शिमला में एक दुकानदार महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने सामान खरीदने उसकी दुकान पर आये दो ग्राहकों पर छेड़खानी, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला न्यू शिमला थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित महिला की इस थाना क्षेत्र के तहत अपनी दुकान है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि 26 अक्टूबर को दीपक बसंती व सुमन उसकी दुकान में आए और इसके साथ अश्लील हरकतें कीं। आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई भी की और जान से मारने की धमकी दी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 74, 115(2) और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपितों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular