Sunday, May 3, 2026
spot_img
HomeLucknowपुलिस अभिरक्षा में मृत युवक के परिजनों से जौनपुर में मिलेगा सपा...

पुलिस अभिरक्षा में मृत युवक के परिजनों से जौनपुर में मिलेगा सपा का प्रतिनिधि मंडल

समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल आज जौनपुर में बीते दिनों पुलिस अभिरक्षा में हुई मटरू बिन्द के पीड़ित परिजनों से मिलेगा। सांसद की अगुवाई में सात सदस्यीय दल मृतक के ​परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी लेगा और रिपोर्ट सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपेगा।

मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि जौनपुर जनपद में शाहगंज के ग्राम बड़ौना निवासी मटरू बिन्द की पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत हो गई थी। इस संबंध में पूरे प्रकरण की जांच के लिए पार्टी अध्यक्ष के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मिलने के लिए प्रतिनिधि मण्डल आज उनके परिजनों से मिलेगा।

प्रतिनिधि मंडल में संत कबीर लोकसभा क्षेत्र के सांसद लक्ष्मीकान्त उर्फ पप्पू निषाद, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ‘ललई‘, जौनपुर के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक राज नरायन बिन्द, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ​के जिलाध्यक्ष श्याम नरायन बिन्द व विधानसभा अध्यक्ष शाहगंज मिथलेश यादव शामिल हैं। दल के सदस्य पीड़ित परिवारीजनों से मिलकर पुलिस अभिरक्षा में मारे गए मटरू के बारे में जानकारी लेंगे। वहीं अब तक हुई पुलिस कार्यवाही की भी जानकारी करेंगे। इसकी रिपोर्ट तैयार कर सपा अध्यक्ष को सौंपेंगे ताकि पीड़ित परिवार की सहायता एंव कानून लड़ाई में मद्द की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular