HomeMarqueeप्रियंका के हलफनामे पर भाजपा हमलावर, कहा- नकली गांधी परिवार दलितों का...

प्रियंका के हलफनामे पर भाजपा हमलावर, कहा- नकली गांधी परिवार दलितों का अपमान करने में पीछे नहीं

वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी के हलफनामे में दी गई जानकारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हमला करते हुए कहा है कि नकली गांधी परिवार दलितों का अपमान करने में पीछे नहीं रहता। गांधी परिवार के दांत दिखाने के और, खाने के और हैं।

भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि प्रियंका गांधी का हलफनामा एक कबूलनामा

है, जो कांग्रेस और गांधी परिवार के भ्रष्टाचार को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाडरा की घोषित संपत्ति में इनके देय आयकर 75 करोड़ से ज्यादा है। देश सोनिया गांधी, राहुल गांधी ओर प्रियंका गांधी वाडरा से स्पष्टीकरण चाहता है कि प्रथम दृष्टया गलत तरीके से अर्जित की गई इस संपत्ति के साधन क्या थे।

उन्होंने कहा कि किसी को अगर सीखना है तो गांधी परिवार से सीखना चाहिए कि पाखंड क्या होता है। उन्होंने कहा कि एसयूवी और फार्म हाउस वाले क्या जाने कि पिछड़े समाज को कैसे आगे बढ़ाया जाता है। जब प्रियंका गांधी पर्चा भरने अंदर जाती हैं तो पार्टी के अध्यक्ष को बाहर कर दिया जाता है। पार्टी दिखाने भर के लिए दलित नेता को अध्यक्ष बनाती है, सच्चाई यह है कि कांग्रेस दलित विरोधी है।

गौरव भाटिया ने कहा कि वायनाड में आपदा आई तब गांधी परिवार ने एक रुपया दान नहीं दिया। देश में आपदा आती है तो राहुल गांधी विदेश चले जाते हैं क्योंकि इनका मकसद बस इतना है कि इनका परिवार आगे बढ़े, आम जनता से इनको कोई लेना देना नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular