Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeघने कोहरे के कारण बस पलटी, दस यात्री घायल

घने कोहरे के कारण बस पलटी, दस यात्री घायल

घने कोहरे की वजह से आज सुबह देवभोग से रायपुर जा रही महेश बस सर्विस की बस अनियंत्रित हाेकर पलट गई। हादसा गरियाबंद जिले के नेशनल हाइवे पथरी नाला के पास मोड़ पर हुई है। हादसे में 10 यात्रियों के घायल होने की खबर है। दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त बस में 20 यात्री सवार थे। दुर्घटना में दो यात्रियों का पैर टूट गया है। घायलों को इलाज के लिए मैनपुर लाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद इंदागांव पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular