Monday, May 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रदूषण पर भाजपा का वार, कहा-आआपा की सरकार ने दिल्ली को किया...

प्रदूषण पर भाजपा का वार, कहा-आआपा की सरकार ने दिल्ली को किया बेहाल

राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। गैस चैंबर में तब्दील होती दिल्ली में अब यमुना नदी में भी प्रदूषण बढ़ गया है। इस पर भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोलते हुए उसे सनातनी विरोधी बताया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार सिर्फ दोषारोपण कर अपना पल्ला झड़ने की कोशिश कर रही है।

शनिवार को भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने यमुना नदी क्षेत्र का दौरा किया और कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि नदी 2025 तक साफ हो जाएगी। हालांकि जब हमने कोशिश की एक गिलास में यमुना का पानी भरने पर हमें केवल झाग मिला, पानी नहीं।

पूनावाला कहा कि दिल्ली एक आभासी गैस चैंबर बन गई है। सांस लेना मुश्किल है और एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है। यमुना नदी पर घना झाग है। हवा हो या पानी, सब प्रदूषित है। आम आदमी पार्टी की प्रदूषित राजनीति की वजह से दिल्ली के लोग बेहाल हैं। गोपाल राय बैठकें ले रहे हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान पंजाब में पराली जलाने के लिए किसी और को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साफ है आआपा हिंदू विरोधी और सनातन विरोधी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular