जागरण के दौरान चाकूबाजी, गुस्साए लोगों ने दिल्ली-अजमेर हाइवे पर लगाया जाम

0
7

राजधानी जयपुर में गुरुवार देर रात दो अलग-अलग गुटों के लोग आमने सामने आ गए। कहासुनी के बाद हुए झगड़े में एक पक्ष ने लाेगाें ने दूसरे पक्ष के लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना से वहां अफरा तफरी मच गई। इस घटना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े दस लोग घायल हुए हैं। आधी रात को हुई इस घटना में घायल हुए लोगों को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। हमले से गुस्साई भीड़ ने दिल्ली-अजमेर हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझा कर रात करीब डेढ़ बजे जाम खुलवाया।

जानकारी के अनुसार आरएसएस की शाखा की ओर से रजनी विहार में शरद पूर्णिमा का आयोजन किया गया ोथा, जिसके तहत खीर वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाले दो लोगों ने प्रोग्राम को लेकर आपत्ति जताई। कहासुनी के दौरान ही उन्होंने अपने साथियों को बुला लिया और चाकू से हमला कर दिया। इससे कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। लोग इधर- उधर भागने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान कुछ लोगों ने हमलावरों को पकड़ लिया। घटना के बाद आरोपिताें को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कई लोग करणी विहार थाने पहुंचे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में नसीब चौधरी व उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विधायक गोपाल शर्मा, भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी सवाई मानसिंह अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे। देर रात पुलिस ने आस-पास के इलाके में अतिरिक्त जाब्ता लगाया और वारदात में शामिल अन्य युवकों की तलाश के लिए दबिश शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक सभी घायल आरएसएस की जगदम्बा नगर हीरापुरा शाखा से जुड़े हुए है। घायल शंकर बागड़ा, मुरारीलाल, राम पारीक, लाखन सिंह जादौन, पुष्पेंद्र व दिनेश शर्मा एसएमएस अस्पताल में भर्ती हैं। अन्य घायल नजदीक के अस्पताल में भिजवाए गए हैं। घायलों ने बताया कि कार्यक्रम में खीर वितरण हो रहा था। कुछ लाेग प्रोग्राम को लेकर आपत्ति जता रहे थे। अचानक आरोपिताें ने खीर को लात मारी ओर हमला कर दिया। चाकूबाजी की घटना के विरोध में देर रात को दिल्ली अजमेर नेशनल हाइवे पर लोगों ने जाम लगा दिया। रात के समय हाइवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस की समझाइश के बाद जाम खोला गया।

इस घटना में किसी के पेट में चाकू का घाव लगा तो किसी के सीने पर। कुछ लोगों के हाथों और कंधों पर भी जख्म हैं। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह मौके पर शांति है और मामले की जांच की जा रही है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here