HomeMarqueeयुवक की गोली मारकर हत्या ,इलाके में सनसनी

युवक की गोली मारकर हत्या ,इलाके में सनसनी

नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के बौरी गांव में शुक्रवार काे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई । सुबह हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या के बाद मामला की जांच पुलिस कर रही है।

युवक 24 वर्षीय रोशन कुमार है। वह बाजार से घर लौट रहा था इसी दौरान तीन बदमाशों ने गोली मारी है। जहां घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई है। वहीं मृतक के भाई राहुल कुमार ने आरोप लगाया है कि 5 महीना पूर्व हम प्रेम विवाह किए थे। तब से लड़की के परिवार के लोग नाराज थे और उसके भाई ने जान मारने की धमकी भी दिया था। इस मामला की जानकारी काशीचक के थाना में दी गयी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी, जिस कारण ही उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

मामला की जानकारी मिलते ही पकरीबरावां डीएसपी महेश चौधरी ने कहा कि सूचना प्राप्त होते ही काशीचक थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामला की जांच शुरू की। जहां यह जानकारी हुआ है कि अपने गांव मार्ग बाजार करके लौट रहे थे तभी बीच रास्ते में गांव की माधव कुमार हुआ दो अन्य लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी हैं। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। गोली मारने वाले आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। बहुत जल्द घटना के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular