Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुख्यमंत्री डाॅ यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के स्थापना दिवस पर एनएसजी...

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के स्थापना दिवस पर एनएसजी के वीर जवानों को दी शुभकामनाएं

आज यानि बुधवार काे राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने एनएसजी कर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्हाेंने कर्तव्यपालन के दौरान अटूट व्यावसायिकता, राष्ट्र के प्रति गहन प्रेम और अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले बल के सभी शूरवीर कर्मियों की सराहना की।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा “सर्वत्र, सर्वोत्तम, सुरक्षा” राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के स्थापना दिवस पर एनएसजी के सभी वीर जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राष्ट्र रक्षा के प्रति एनएसजी के शूरवीरों का अटूट प्रेम और अदम्य साहस, देशवासियों के हृदय में विश्वास का भाव उत्पन्न करता है। हम सभी भारतवासियों को आप पर गर्व है; मैं आपकी वीरता और समर्पण को नमन करता हूँ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular