Saturday, March 28, 2026
spot_img
HomeInternationalराष्ट्रपति मुर्मु आज से मॉरिटानिया की राजकीय यात्रा पर

राष्ट्रपति मुर्मु आज से मॉरिटानिया की राजकीय यात्रा पर

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 13 से 19 अक्टूबर तक तीन अफ्रीकी देशों अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की राजकीय यात्रा का पहला चरण मंगलवार को पूरा हो गया। वह तीन तक अल्जीरिया में रुकीं। उनकी यात्रा का दूसरा चरण आज मॉरिटानिया से शुरू होगा।

यह यात्रा ऐसे महत्वपूर्ण समय पर हो रही है जब मॉरिटानिया अफ्रीकी संघ की अध्यक्षता संभाल रहा है। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु मॉरिटानिया के राष्ट्रपति मोहम्मद औलद शेख अल गजौनी से बातचीत करेंगी। मॉरिटानिया के प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री के भी राष्ट्रपति मुर्मु से मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मु भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत करेंगी। यह यात्रा भारत-मॉरिटानिया द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देगी।

मॉरिटानिया से मलावी के राष्ट्रपति डॉ. लाजरस मैकार्थी चकवेरा के निमंत्रण पर राष्ट्रपति मुर्मु 17 से 19 अक्टूबर तक मलावी का दौरा करेंगी। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु मलावी के नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी। प्रमुख व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं और भारतीय प्रवासियों से बातचीत करेंगी। सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थानों का दौरा करेंगी।

अल्जीरिया की अपनी राजकीय यात्रा के अंतिम दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्राचीन रोमन शहर टिपासा के पुरातात्विक स्थल पर अल्जीरिया की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की झलक देखी। छठी शताब्दी ईसा पूर्व में बना टिपासा भूमध्यसागरीय तटों पर एक संपन्न सांस्कृतिक और व्यापारिक केंद्र के रूप में कार्य करता था। उन्होंने न्यूमिडियन युग के दौरान निर्मित मॉरिटानिया के शाही मकबरे का भी दौरा किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular