HomeMarqueeसिलापथार में लगी आग में घर जलकर राख

सिलापथार में लगी आग में घर जलकर राख

धेमाजी जिले के सिलापथार माधुरीपथार के फूलबाड़ी नंबर 2 गांव में सोमवार की रात लगी भीषण आग में एक घर जलकर राख हो गया। पुलिस ने आज बताया कि जसबीर राय नामक शख्स का घर इस आग में पूरी तरह जल गया। पीड़ित ने बताया कि आग लगने से घर की संपत्ति के साथ ही पुराने सभी दस्तावेज भी जल गए।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि गांव की सड़क खराब होने के कारण फायर ब्रिगेड देर से मौके पर पहुंची। तबतक घर पूरी तरह से जल गया था। आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस संदर्भ में एक प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular