Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeकरंट से पच्चीस वर्षीय युवक की मौत

करंट से पच्चीस वर्षीय युवक की मौत

बेतिया पुलिस जिला स्थित पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में करंट की चपेट में आने से एक पच्चीस वर्षीय युवक की मौत हो गयी है।

पुलिस के मुताबिक पुरुषोत्तमपुर निवासी मुकेश कुमार बुधवार रात खाना खाकर अपने घर में सोने चला गया। परिजनों ने बताया कि सोने के दौरान ही घर में रखें पंखे को ठीक करने के दरम्यान वह करेंट के चपेट में आ गया ।अकेले रूम में होने के कारण मुकेश को किसी ने देखा नहीं जिससे उसकी मौके पर ही मौत गयी।

गुरुवार की सुबह जब उसके घर का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ तो दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वह करंट से उसकी मौत हो गई है। और उसका लाश घर में पड़ा हुआ है ।परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस भी पहुंची और मामले की छानबीन की।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति क्लियर होगी कि मुकेश कुमार की मौत कैसे हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular