HomeMarqueeनारनौल में एमए की छात्रा लापता

नारनौल में एमए की छात्रा लापता

नारनौल कालेज में एमए जाेग्रफी की छात्रा बुधवार को घर से कालेज के लिए ताे निकली लेकिन वापस नहीं आई। नांगल चौधरी के गांव बनिहाडी से नारनौल कॉलेज में पढ़ने के लिए आई एमए जाेग्रफी की छात्रा शाम तक वापस घर नहीं लौटी। लापता छात्रा के पिता ने काफी जगह तलाश किया लेकिन कहीं भी सुराग नहीं लगा। अंत में पिता ने लड़की के लापता होने की शिकायत पुलिस को दी। जिसमें उसने छात्रा की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने लापता होने का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह गांव बनिहाड़ी का रहने वाला है। उसकी 26 वर्षीय लड़की नारनौल के पीजी कॉलेज से जियो ग्राफी में एमए कर रही है। वह बुधवार को प्रातः 8 बजे घर से पीजी कॉलेज नारनौल के लिए गई थी लेकिन शाम तक घर वापस नहीं आई। उसके लापता होने पर उन्होंने कई जगह लड़की को तलाश किया लेकिन वह कहीं पर भी नहीं मिली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लापता होने का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular