HomeMarqueeआईपी यूनिवर्सिटी के बीएससी-एमएससी डूअल डिग्री प्रोग्राम में 7 अक्टूबर तक आवेदन...

आईपी यूनिवर्सिटी के बीएससी-एमएससी डूअल डिग्री प्रोग्राम में 7 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के बीएससी-एमएससी डूअल डिग्री प्रोग्राम में दाख़िले के लिए 7 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है।

इस प्रोग्राम में सीयूईटी यूजी 2024 स्कोर के अलावा पीसीएम की मेरिट के आधार पर भी दाख़िले दिए जाएंगे। आवेदन के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर गूगल फ़ॉर्म के अलावा क्यूआर कोड भी उपलब्ध है। इस प्रोग्राम में दाख़िले के लिए ऑफ़लाइन काउन्सलिंग 7 अक्टूबर को द्वारका कैम्पस में आयोजित की जाएगी। काउन्सलिंग के दिन ही दस्तावेज सत्यापन के बाद रैंक के अनुसार सीटों का आवंटन किया जाएगा। इस प्रोग्राम की काउन्सलिंग में वह उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिन्होंने सीयूईटी यूजी 2024 स्कोर या पीसीएम के अंकों के आधार पर ऑनलाइन आवेदन किया है।

काउन्सलिंग के लिए आवेदक को यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के पक्ष में निर्गत 1,01,500 रुपये का बैंक ड्राफ़्ट, सीईटी एडमिट कार्ड, रैंक कार्ड और चार पासपोर्ट आकर के फ़ोटो लाना आवश्यक है। जिन्होंने इस प्रोग्राम की काउन्सलिंग के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है वे यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फ़ॉर्म या क्यूआर कोड के ज़रिए 7 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह चार-वर्षीय प्रोग्राम यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ बेसिक एंड अप्लाइड साइंस में उपलब्ध हैं जिसमें कुल 180 सीटें उपलब्ध हैं। फ़िज़िक्स, केमिस्ट्री और मैथ में 60-60 सीटें हैं।

इस प्रोग्राम के महत्व को रेखांकित करते हुए यूनिवर्सिटी स्कूल आफ बेसिक एंड अप्लाइड साइंस के डीन प्रो. अनिंदया दत्ता ने बताया प्लेमेंट के समय कंपनिया अब बीटेक ग्रेजुएट की तुलना में साइंस ग्रेजुएट को तरजीह दे रही हैं। इस नए ट्रेंड को देखते हुए आने वाले समय में साइंस ग्रेजुएट्स की मांग बढ़ेगी और यह प्रोग्राम डिमांड में रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular