Saturday, May 9, 2026
spot_img
HomeMarqueeजालौन में छह कुंतल पटाखा निर्माण सामग्री बरामद

जालौन में छह कुंतल पटाखा निर्माण सामग्री बरामद

पुलिस अधीक्षक जालौन दुर्गेश कुमार के कुशल नेतृत्व में कोतवाली जालौन पुलिस ने एक मकान से अवैध आतिशबाजी पटाखा निर्माण सामग्री बरामद की। आरोपित के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई की गयी। पूरा मामला जालौन कोतवाली का है।

मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को धीरू उर्फ धीरेन्द्र साहू के मोहल्ला नारोभास्कर वाले मकान पर छापेमारी की गई। वहां से छह कुंतल 22 किलाेग्राम आतिशबाजी पटाखा निर्माण सामग्री पुलिस ने बरामद की। दबिश के पहले ही धीरू उर्फ धीरेन्द्र साहू फरार हो गया। मामले पर क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि अभियुक्त धीरू उर्फ धीरेन्द्र साहू उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर धारा एस ए व धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular