Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा का सदस्‍यता अभियान, दूसरे चरण में दो करोड़ सदस्य बनाने का...

भाजपा का सदस्‍यता अभियान, दूसरे चरण में दो करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य

कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश में संगठन पर्व के पहले चरण में एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाए हैं। आने वाले 15 दिनों में हम 2 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य हासिल करेंगे। बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तथा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कही। श्री शर्मा ने कहा कि संगठन पर्व का दूसरा चरण शुरू हो गया है। दूसरे चरण में भी पहले चरण की तरह रिकॉर्ड सदस्य बनाकर मध्यप्रदेश को देश के शीर्ष राज्यों में ले जाना है। भाजपा कार्यकर्ता अपने अथक मेहनत व परिश्रम से मध्यप्रदेश सदस्यता में इतिहास रचेगा।

उन्होंने कटनी जिले में भी सदस्यता अभियान की प्रशंसा तथा अगले 15 दिनों में लक्ष्य तक पहुंचने की अपेक्षा जताई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि लाखों लोगों को प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत योजना और उज्जवला योजना जैसे अनेकों योजनाओं का लाभ ले रहे है। यह सभी लाभार्थी भाजपा के साथ जुड़ना चाहते हैं, घर-घर जाकर इन्हें भी भाजपा परिवार का सदस्य बनाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि हमें एक करोड़ युवा सदस्य बनाना है, जो आने वाले 2047 में भारत का नेतृत्व करेंगे। इस महान संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान मे अपनी पूरी ताकत लगाकर कार्य करना है।

भाजपा कार्यकर्ता उमंग व उत्साह के साथ बूथ पर जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएं। संगठन पर्व के दूसरे चरण में जिस तरह से पहले चरण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश में एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाकर इतिहास रचा है, उसी प्रकार दूसरे चरण में भी अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर रिकॉर्ड बनाना है। लोगों को भाजपा परिवार से जोड़कर भाजपा परिवार का विस्तार करना है। संगठन पर्व सिर्फ सदस्य बनाने का अभियान नहीं है, बल्कि देश को सशक्त बनाने का माध्यम भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular