HomeNationalप्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद हाउस में जमैका के प्रधानमंत्री से की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद हाउस में जमैका के प्रधानमंत्री से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, भारत-जमैका के गहरे और ऐतिहासिक संबंधों को आगे बढ़ाते हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस का गर्मजोशी से स्वागत किया, जब वे द्विपक्षीय वार्ता के लिए हैदराबाद हाउस पहुंचे।

इससे पहले जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू माइकल होलनेस ने दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राजघाट समिति द्वारा उन्हें महात्मा गांधी पर लिखी पुस्तकें और महात्मा गांधी की प्रतिमा भेंट की गई।

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस व्यापार और निवेश सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए चार दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। यह जमैका के किसी प्रधानमंत्री की भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular