Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeसामगुरी में शिक्षक ने छात्र-छात्रा को हाथ-पैर बांधकर पीटा

सामगुरी में शिक्षक ने छात्र-छात्रा को हाथ-पैर बांधकर पीटा

सामगुरी में एक स्कूल के प्रधानाचार्य पर छात्र-छात्रा को हाथ-पैर बांधकर पीटने का आरोप लगा है। आरोपों के अनुसार विद्यालय के छात्र-छात्रा के बीच प्रेम संबंधी जानकारी मिलने के बाद शिक्षक ने दोनों के हाथ-पैर बांध दिए। घटना सामगुरी के मोवामारी जातीय विद्यालय की है।

पुलिस ने आज बताया कि अभिभावकों ने स्कूल के प्रधानाचार्य सुलेमान अली पर आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी के आधार पर सामागुरी पुलिस ने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रेम कारणों से प्रिंसिपल द्वारा बच्चों को तालिबानी तरीके से पीटा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular