HomeMarqueeआम आदमी पार्टी ने रतिया से मुख्तयार बाजीगर को दी टिकट

आम आदमी पार्टी ने रतिया से मुख्तयार बाजीगर को दी टिकट

हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने नाै उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें भाजपा छोडक़र आम आदमी पार्टी में आए मुख्तयार सिंह बाजीगर को रतिया विधानसभा से मैदान में उतारा गया है। मुख्तयार सिंह बाजीगर भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा के खास माने जाते हैं। रतिया से भाजपा टिकट के लिए मुुख्तयार सिंह बाजीगर भी टिकट की दौड़ में शामिल थे लेकिन भाजपा ने यहां से विधायक लक्ष्मण नापा और मुख्तयार बाजीगर दोनों को साइड लाइन कर पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को मैदान में उतारा है।

सुनीता दुग्गल को टिकट मिलने के बाद लक्ष्मण नापा और मुख्तयार बाजीगर दोनों ने भाजपा छोडऩे की घोषणा कर दी थी। नापा जहां कांग्रेस ज्वाइन कर चुके हैं जबकि गत दिवस मुख्तयार सिंह बाजीगर ने आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया था। पार्टी ज्वाइनिंग के अगले ही दिन पार्टी ने उन्हें रतिया से मैदान में उतार दिया है। रतिया विधानसभा क्षेत्र में बाजीगर समाज का काफी प्रभाव है। ऐसे में मुख्तयार सिंह बाजीगर के चुनाव मैदान में आने से यहां मुकाबला रोचक हो सकता है। फिलहाल कांग्रेस ने यहां से उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular