Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeNationalइतिहास के पन्नों में 08 सितंबरः घर-घर ज्ञान की जोत जलाने की...

इतिहास के पन्नों में 08 सितंबरः घर-घर ज्ञान की जोत जलाने की वैश्विक मुहिम

वैश्विक स्तर पर हर साल 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। 7 नवंबर 1965 को युनेस्को ने तय किया कि साक्षरता दर बढ़ाने के लिए दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाएगा। इसके अगले साल 8 सितंबर 1966 को पहली बार विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया। प्रतिवर्ष विश्व साक्षरता दिवस की खास थीम होती है।

इस दिवस के जरिये शिक्षा के प्रचार-प्रसार के साथ लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाता है। साक्षरता न केवल लोगों को बेहतर जीवन जीने में मदद करती है बल्कि गरीबी मिटाने, जनसंख्या नियंत्रित करने, बाल मृत्युदर कम करने आदि में भी मदद करती है। लोगों के साक्षर होने और सामाजिक और मानव विकास के अपने अधिकारों को जानने की जरूरत के बारे में जागरूक करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

भारत की साक्षरता दर की बात करें तो साल 2011 में भारत की कुल साक्षरता दर 74.4% थी। 1947 में देश की साक्षरता मात्र 18% थी। वहीं, देश में सबसे अधिक साक्षरता वाला राज्य केरल है जहां 94% जनसंख्या साक्षर है।

अन्य अहम घटनाएंः

1271-जॉन XXI का पोप के रूप में चयन।

1320-गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना।

1331-स्टीफन उरोस चतुर्थ ने खुद को सर्बिया का राजा घोषित किया।

1449-टुमू किले का युद्ध-मंगोलिया ने चीन के सम्राट को बंधक बनाया।

1553-इंग्लैंड में लिचफिल्ड शहर का निर्माण।

1563-मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया।

1689-चीन और रूस ने नेरट्सजिंस्क (निरचुल)की संधि पर हस्ताक्षर किया।

1900-टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत।

1952-जेनेवा में कॉपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किये हस्ताक्षर।

1962-चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया।

1991-मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ।

1997-अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में पैट्रिक राफ़्टर को प्रथम ग्रैंड स्लैम खिताब मिला।

2000-भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिन्दी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को लताड़ा।

2002-नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।

2003-इजराइल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।

2006-महाराष्ट्र के नासिक जिले में मालेगाँव बम धमाके।

2009-भारत ने विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कल-पुर्ज लगाकर तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डॉलर दिये।

जन्म

1899-रमन विश्वनाथन- जाने-माने भारतीय चिकित्सा विज्ञानी।

1908-रूप सिंह-भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी थे।

1910-राधाकृष्ण-हिन्दी के यशस्वी कहानीकार।

1926-भूपेन हज़ारिका-भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार,जो अपने गीत खुद लिखते,संगीतबद्ध कर गाते थे।

1933-आशा भोंसले-सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका हैं।

1936-इंदु जैन-‘टाइम्स ऑफ इंडिया मीडिया समूह’की चेयरपर्सन थीं।

1948-सतीश कौल-हिंदी और पंजाबी फिल्मों के जाने-पहचाने अभिनेता थे।

1952-गिरिराज सिंह-भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री।

निधन

2022-महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय- यूनाइटेड किंगडम की महारानी थीं।

2019-राम जेठमलानी-प्रसिद्ध वकील और राजनीतिज्ञ थे।

1982-शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला- जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे।

1960-फ़िरोज़ गाँधी- स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व साक्षरता दिवस

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular