HomeMarqueeआभूषण साफ करने के बहाने जेवरात ले उड़े ठग

आभूषण साफ करने के बहाने जेवरात ले उड़े ठग

चील्ह व विंध्याचल थाना क्षेत्र में बुधवार को गहने साफ करने का झांसा देकर ठग लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गए।

चील्ह थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरजागिर-कंपनी घाट मार्ग पर बल्ली परवा गांव में रमेश यादव व दया शंकर यादव का मकान पर बाइक से दो लोग आए और महिलाओं को सौंदर्य प्रसाधन के सामान दिखाने लगे। बातचीत के दौरान दोनों ने बताया कि वे सोने के गहनों को भी चमका देते हैं। बार-बार कहे जाने पर महिला काजल, पूनम व पूजा देवी ने कान का झाला और लॉकेट उन्हें साफ करने के लिए दे दिया। इसके बाद दोनों ने महिलाओं से कहा कि पानी गर्म करके ले आएं। पानी लेकर आने पर उसमें केमिकल और गहनें डाल दिए। फिर से पानी गरम करने को कहा। साथ ही जालसाज महिलाओं से कहा कि आधे घंटे बाद गहनें पानी से निकालना। जैसे ही महिलाएं घर के अंदर गई, ठग गहनें लेकर फरार हो गए। इस बीच ठगों ने गहनें पानी से निकाल लिए थे। महिलाओं को जब शक हुआ तो वे पानी में गहनें देखने लगीं, पर गहनें गायब थे। महिलाओं के शोर मचाने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना पीआरवी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी लेकर चली गई। थानाध्यक्ष चील्ह सीमा सिंह ने बताया कि थाने में मामला नहीं आया है। अगर मामला आता है तो कार्रवाई की जाएगी।

वहीं विंध्याचल थाना क्षेत्र के महड़ौरा गांव निवासी स्मृति सिंह अपनी सास कमला देवी के साथ घर पर बैठी थी। उसी समय गहने साफ करने वाला वहां पहुंचा। पहले चांदी के पायल साफ कर महिलाओं को दे दिया। फिर महिलाओं ने कान की बाली, अंगूठी और मंगलसूत्र साफ करने को दिए। ठग ने एक कटोरी में पानी गर्म कर लाने को कहा। महिला के घर के अंदर जाते ही ठग गहनें लेकर फरार हो गया। थाना प्रभारी विंध्याचल सीपी पांडेय ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular