Monday, April 27, 2026
spot_img
HomeNationalखखंदुआ हत्याकांड में नप गए थाली के प्रभारी थानाध्यक्ष, किए गए लाइन...

खखंदुआ हत्याकांड में नप गए थाली के प्रभारी थानाध्यक्ष, किए गए लाइन हाजिर

जिले के खखंदुआ पत्थर खदान क्षेत्र में एक संवेदक के कर्मी विनोद सिंह की हत्या के मामले में मंगलवार को थाली थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ललन कुमार पर कार्रवाई की गाज गिरी है। उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है।

खखंदुआ की घटना और इसके बाद कार्यों में लापरवाही के मामले में थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की बात कही जा रही है। यह भी सूचना है कि उन्हें निलंबित भी किया जा सकता है। फिलहाल, वैकल्पिक व्यवस्था होने तक अकबरपुर के थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी को थाली थाना का प्रभार दिया गया है। यहां के थानाध्यक्ष विकास कुमार अवकाश पर चल रहे थे। ऐसे में ललन कुमार के जिम्मे प्रभार था।

इस मामले में मृतक के परिजन सहित हिसुआ के पूर्व बीजेपी विधायक अनिल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने वहां के थानाध्यक्ष पर विनोद के जिंदा रहते फर्द बयान नहीं लेने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए थे।

हाल के दिनों में जिले में क्राइम का ग्राफ काफी बढ़ा है। ऐसे में किसी थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की यह पहली घटना है। वैसे, कुछ दिनों पूर्व मुफस्सिल के अपर थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया था और थानाध्यक्ष को कारण पृच्छ की गई थी।

क्या था मामला,,,,

नवादा जिले में निर्माणाधीन क्रशर प्लांट के कर्मी की बेरहमी पूर्वक पिटाई की गई। गंभीर रूप से घायल कर्मी की मौत इलाज के दौरान हो गई। थाली थाना क्षेत्र के खखंदुआ पत्थर खदान के पास शुक्रवार की रात घटना को अंजाम दिया गया था। राजधानी पटना के अपोलो अस्पताल में सोमवार को कर्मी की मौत हुई। शव को सदर अस्पताल नवादा लाया गया। जहां पोस्टमार्टम हुआ।

बताया जाता है कि खखंदुआ पहाड़ी का कुछ हिस्सा नालंदा जिले के पटेल एग्रो नामक कंपनी को पत्थर उत्खनन के लिए आवंटित हुआ है। वहां खनन का काम शुरू करने के पूर्व क्रशर प्लांट लगाने का काम चल रहा है। इस प्लांट की सुरक्षा के लिए रात्रि प्रहरी का काम पास के नाद गांव के विनोद सिंह किया करते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular