Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeNationalरामगढ़ में भगवान कीनाराम महोत्सव की तैयारियां, सिद्धार्थ गौतम राम ने लिया...

रामगढ़ में भगवान कीनाराम महोत्सव की तैयारियां, सिद्धार्थ गौतम राम ने लिया जायजा

रामगढ़ स्थित मठ में 01 से 03 सितम्बर के बीच मनाया जाएगा जन्मोत्सव

जनपद चंदौली के चहनियां रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में संत के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियां अन्तिम दौर में पहुंच गई है। बुधवार शाम को मठ में पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम राम बाबा भी पहुंचे। पीठाधीश्वर ने तैयारियों का जायजा लेने के बाद मठ के प्रबंधन से जुड़े लोगों को दिशा निर्देश दिया। कार्यक्रम के संयोजक अजीत सिंह ने तैयारियों की बाबत पूरी जानकारी दी।

अजीत सिंह के अनुसार मठ में एक से तीन सितंबर के बीच अघोराचार्य बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव समारोह आयोजित है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में मठ के अंदर बाहर रंगरोपन, मंच की तैयारियां चल रही है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया जायेगा। प्रधान मठ व्यवस्थापक अरुण सिंह, धनंजय सिंह, क्रीं कुंड महिला संगठन अध्यक्ष रूबी सिंह, मेजर अशोक सिंह, पंकज पाण्डेय, अशोक मौर्या भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular