HomeMarqueeनाले में डूबे युवक का शव गोताखोरों ने बरामद किया

नाले में डूबे युवक का शव गोताखोरों ने बरामद किया

जनपद में उरई काेतवाली क्षेत्र में रविवार को पैर फिसलने से एक युवक नाले में डूब गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन शुरू करा दी। सोमवार की सुबह गोताखोरों ने युवक के शव को बरामद कर लिया।

उरई कोतवाली क्षेत्र के रामकुंड निवासी रमेश (30) नाले पर बने पुल से गुजर रहा था। तभी वह नाले के पास बैठा और अचानक संतुलन बिगड़ने से उसमें गिरकर बह गया। इस घटना को नाले के आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने डूबे हुए युवक को खोजने का प्रयास किया, मगर पानी के तेज बहाव के कारण उसके बारे में पता नहीं लगा सका। सोमवार की सुबह उसका शव नाले से गोताखोरों ने बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular