HomeMarqueeखंभे में उतरे करंट ने ली युवक की जान

खंभे में उतरे करंट ने ली युवक की जान

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन रोड पर बारिश से बचने के लिए खड़ा युवक बाइक की टक्कर के बाद खंभे से टकरा गया। खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

पड़री निवासी अभिषेक सोनकर (18) शहर कोतवाली क्षेत्र के कजरहवा पोखरा स्थित अपने नाना के घर पर रहता था। बुधवार की रात लगभग नौ बजे वह घर से साबुन लेने निकला था। साबुन लेकर लौटते समय रास्ते में पुलिस लाइन रोड के पास बारिश होने पर वह रुक गया। उसी दौरान किसी बाइक सवार ने टक्कर मार दिया और वह सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे में टकरा गया। खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से अभिषेक अचेत हो गया। राहगीर उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल बालमुकुंद ने बताया कि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular