Thursday, March 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeमालगाड़ी की चपेट में आकर महिला की मौत

मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला की मौत

जनपद के अवागढ़ थाना क्षेत्र में गांव लौट रही महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, अवागढ़ के ननौरा गांव में रहने वाली 50 वर्षीय राजवती गुरुवार को खेत गई थी। वापस लौटते समय वह गांव लौट रहीं ​थी तभी लोधा ग्राम के पास रेल लाइन पार करते समय तेज रफ्तार से आई मालगाड़ी की चपेट में आई। मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक महिला की पहचान के आधार पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular