Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeकांग्रेस के झारखंड प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष 21 को पहुंचेंगे...

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष 21 को पहुंचेंगे रांची

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 21 अगस्त को बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट पर आएंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जरिये उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। इसके बाद हिनू स्थित कर्पूरी ठाकुर चौक, भगवान बिरसा मुंडा चौक, नागेश्वर महतो चौक, वीर बुद्धू भगत, कार्तिक उरांव, हातमा में सिद्धू-कान्हू चौक पर माल्यार्पण करेंगे। फिर दोनों नेता कांग्रेस भवन पहुंचेंगे। वहां नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का स्वागत सह अभिनंदन किया जायेगा। इसके बाद केशव महतो कमलेश पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से पदभार ग्रहण करेंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular