HomeMarqueeमुख्यमंत्री 21 अगस्त को पलामू में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों...

मुख्यमंत्री 21 अगस्त को पलामू में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों से करेंगे बात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 21 अगस्त को पलामू में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों से बात करेंगे और लाभुकों के लिए राशि भी जारी करेंगे।

जेल से निकलने के बाद हेमंत सोरेन का यह पहला पलामू दौरा होगा। 2022-23 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चार बार पलामू का दौरा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी है। पलामू पुलिस स्टेडियम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम निर्धारित है।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर की साफ-सफाई के साथ-साथ विधि-व्यवस्था को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी को सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए भोजन का प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है। पलामू के अलावा गढ़वा और लातेहार भी जाएंगे। मुख्यमंत्री के पलामू दौरा प्रमंडल स्तर का होगा, जिसमें पलामू के अलावे गढ़वा और लातेहार में भी आयोजित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री पलामू दौरे के दौरान कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर 3000 के करीब पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular