Thursday, March 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeबंगाल में धूप और बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

बंगाल में धूप और बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

अगले 24 घंटों में कोलकाता के आकाश में बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी है। बताया गया है कि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था।

उत्तर 24 परगना में भारी बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिण 24 परगना और हावड़ा में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। हुगली और मिदनापुर में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है, इसलिए स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

वही उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular