Friday, April 17, 2026
spot_img
HomeNationalबंगाल में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, गर्मी भी बरकरार

बंगाल में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, गर्मी भी बरकरार

महानगर कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कोलकाता में तापमान सामान्य रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया है कि पिछले 24 घंटों में कोलकाता में मौसम की स्थिति सामान्य रही, हालांकि तापमान में थोड़ा सा इजाफा देखा गया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक था, वहीं न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इस दौरान कोलकाता में 1.0 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे आर्द्रता का स्तर अधिकतम 93 फीसदी और न्यूनतम 75 फीसदी तक पहुंच गया।

कोलकाता के साथ ही राज्य के अन्य जिलों जैसे उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, और पूर्वी मिदनापुर में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी बारिश की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular