Saturday, May 9, 2026
spot_img
HomeMarqueeतिरंगे के रंगों से सजे भगवान महाकाल, भस्म आरती में मनाया गया...

तिरंगे के रंगों से सजे भगवान महाकाल, भस्म आरती में मनाया गया आजादी का उत्सव

मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। भोपाल के लाल परेड मैदान में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मनाया जा रहा है। वहीं, ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर भी आजादी के रंग डूबा नजर आया।

उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भगवान महाकाल को तिरंगे के रंगों से सजाकर विशेष श्रृंगार किया गया। परम्परा के मुताबिक श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर तड़के तीन बजे मंदिर के पट खुले। भस्म आरती के पहले वीरभद्र और मानभद्र से आज्ञा लेकर और फिर घंटी बजाकर सबसे पहले चांदी द्वार खोला गया। गर्भगृह में सबसे पहले भगवान का जलाभिषेक और पूजन कर श्रृंगार किया गया और भस्म आरती की गई। मंदिर में जैसे ही भगवान के दर्शन शुरू हुए, वैसे ही चारों और जय श्री महाकाल की गूंज गुंजायमान हो गई।

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर सुबह 3 बजे भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद सबसे पहले भगवान को शुद्ध जल से स्नान और पंचामृत स्नान करवाने के बाद केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल का एकादशी पर व्यंकटेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। साथ ही बाबा महाकाल को तिरंगा ध्वज के तीन रंगो से सजाया गया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular