Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomePoliticalमुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने की हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनकर...

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने की हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनकर इसे सफल बनाने की अपील

मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने प्रदेशवासियाें से हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनकर इसे सफल बनाने की अपील की है। उन्‍होंने इस संबंध में सोशल मीडिया पर अपने विचार व्‍यक्‍त किए हैं।

मुख्‍यमंंत्री डाॅ. यादव ने बुधवार को साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते लिखा अपने घरों पर तिरंगा फहराएं, राष्ट्र प्रेम की नव ज्योत जलाएं।”हर घर तिरंगा अभियान” । आनंद के साथ तिरंगा फहराएं और राष्ट्रवाद के इस महाअभियान को सफल बनाएं। शान तिरंगा, मान तिरंगा, हम सबका अभिमान तिरंगा…। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सभी प्रदेशवासी 9 से 15 अगस्त तक अपने घर की छत पर तिरंगा फहराकर #हर_घर_तिरंगा अभियान का हिस्सा बनें। यह अभियान उन असंख्य अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है, जिन्होंने मां भारती के सम्मान व स्वाभिमान के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी http://harghartiranga.com पर जरूर अपलोड करें। आइए, हम संकल्प लें और इसे साकार भी करें कि मध्य प्रदेश के हर घर पर ​तिरंगा लहराएगा और उन विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन करेंगे, जिन्होंने हमारे प्रदेश को अपने तप और त्याग से समृद्ध बनाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular