Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeLucknowदानिश आजाद अंसारी के नेतृत्व में मदरसों के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने...

दानिश आजाद अंसारी के नेतृत्व में मदरसों के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के नेतृत्व में बुधवार को परिवर्तन चौक से हजरतगंज चौराहा (अटल चौक) तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस तिरंगा यात्रा प्रभात फेरी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश चन्नी व लखनऊ में संचालित मदरसों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी शामिल रहे। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी शामिल रही।

अल्पसंख्यक राज्यमंत्री ने बताया कि सरकार हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के लोगों में देश प्रेम की भावना को बढ़ावा देना एवं अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना है। इससे लोगों में राष्ट्र के प्रति प्रेम एवं सम्मान की भावना बनी रहेगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह ने बताया कि पार्टी प्रदेश भर में तिरंगा यात्राओं का आयोजन कर रही है। इसी सिलसिले में यह तिरंगा यात्रा भी थी। समीर सिंह ने बताया कि आज 14 अगस्त को भाजपा प्रदेश के सभी जिला पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में संगोष्ठी आयोजित करेगी। सभी जिलों में प्रदेश नेतृत्व की ओर से प्रदेश पदाधिकारियाें की ड्यूटी लगाई गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular