HomeMarqueeमीरजापुर में 8. 416 सेमी प्रति घंटे बढ़ा रहा गंगा का जलस्तर

मीरजापुर में 8. 416 सेमी प्रति घंटे बढ़ा रहा गंगा का जलस्तर

जनपद में गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार की सुबह आठ बजे तक जलस्तर 73.960 मीटर पर पहुंच गया। गंगा के जलस्तर में 8.416 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। जिले में चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर तथा खतरे का निशान 77.724 मीटर पर है। गंगा का जलस्तर वर्ष 1978 में सबसे अधिक 80.34 मीटर दर्ज किया गया था। वर्ष 2023 में अधिकतम् 73.66 मीटर रिकॉर्ड किया गया था।

गंगा के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि को लेकर तटवर्ती इलाकों में बसे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से सदर व चुनार तहसील क्षेत्र में गंगा के तटवर्ती गांवों में कुल 37 बाढ़ चौकियां, स्थापित की गई हैं। नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि फिलहाल जिले में बाढ़ की कोई संभावना नहीं है। कानपुर बैराज से गंगा में पानी छोड़ा गया है। इससे गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular