Friday, March 27, 2026
spot_img
HomeBusinessअमेरिका बाजार की गिरावट पर ब्रेक, एशियाई बाजारों में चौतरफा खरीदारी का...

अमेरिका बाजार की गिरावट पर ब्रेक, एशियाई बाजारों में चौतरफा खरीदारी का रुख

ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में लगातार तीन दिन से जारी गिरावट पिछले सत्र के दौरान थमती हुई नजर आई। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मजबूत कारोबार करने के बाद आखिरी वक्त में हुई बिकवाली की वजह से मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा खरीदारी होती नजर आ रही है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तीन दिन की गिरावट पर रोक लगने के बाद उत्साह का माहौल नजर आया। डाउ जॉन्स पिछले सत्र के दौरान 294 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,240.03 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 166.57 अंक यानी 1.03 प्रतिशत उछल कर 16,366.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल 264.74 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 39,262.40 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। हालांकि आखिरी घंटे में हुई मुनाफा वसूली के कारण बाजार के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,026.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,354.32 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,130.04 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। एशिया के सभी 9 बाजारों के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 264.50 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,309.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,239.22 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। निक्केई इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 963.05 अंक यानी 2.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 35,638.51 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 2.44 प्रतिशत उछल कर 2,583.67 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज सबसे ज्यादा तेजी नजर आ रही है। फिलहाल ये सूचकांक 722.51 अंक यानी 3.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,223.53 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 213.35 अंक यानी 1.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,860.69 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,290.63 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.17 प्रतिशत की उछाल के साथ 7,212.52 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,876.17 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular