Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeNationalआमगुरी में छात्र ने की आत्महत्या

आमगुरी में छात्र ने की आत्महत्या

बाक्सा जिले के आमगुरी में एक 19 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान आमगुरी के कृषांकु दास के रूप में हुई है। युवक पटाचारकुची के निर्मल हालोई कॉलेज का छात्र था।

पुलिस ने आज बताया कि युवक की मां कल शाम खेत में काम करने गयी थी। घर में कोई नहीं था। इसी दौरान छात्र ने आत्महत्या कर ली।

यह ज्ञात नहीं हो सका है कि छात्र ने आत्महत्या क्यों की।

जालाह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय मुसलपुर के डॉ. रवि बोड़ो सिविल अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत को लेकर परिवार में मातम छाया हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular